5
(1)

प्रबंधन समिति ने शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

नवगछिया । बाल भारती विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त कीं।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मूनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया, बालकृष्ण पंसारी, पंकज टिबड़ेवाल और पारस खेमका ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 10 के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत शिक्षक दिवस कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग भी हुई, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह और वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी गीत-संगीत के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई। संगीत शिक्षक निभाष मोदी की प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा गया। शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने कहा कि विद्यालय की वास्तविक पहचान उसके भवन या संसाधनों से नहीं, बल्कि समर्पित शिक्षकों और संस्कारवान विद्यार्थियों से होती है। उन्होंने कहा कि बाल भारती विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों की सीख देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रहे हैं।

प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह ने भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

बाल भारती विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: