5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 27 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से लूट की गई 25,000 रुपये नकद राशि, कंपनी का टैब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रडी अंबुज मोड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंशियल कंपनी के मैनेजर अमित कुमार से हथियार के बल पर ₹75,000 नकद, एक मोबाइल और कंपनी का टैब लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना में कांड संख्या 252/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच तेज कर दी। छानबीन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इस लूटकांड में मिठु यादव उर्फ देवा, पिता – सुबोध यादव, निवासी बैकुंठपुर, थाना – सुल्तानगंज, शामिल था।

गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई 25,000 रुपये नकद राशि, कंपनी का टैब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल का नेतृत्व सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह कर रहे हैं, जबकि टीम में नीरज प्रकाश, संजय मंडल, प्रमोद कुमार, प्रणव प्रकाश ठाकुर, सागर सहित थाना के अन्य अधिकारी और जवान शामिल हैं।

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय मिलता है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: