



नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के खानक़ा ए आलिया क़ादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में हज़रत सैयदना अलैहदाद शाह क़ादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स-ए-पाक के मौके पर भव्य खानकाही कव्वाली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर रोसड़ा से आए प्रसिद्ध कव्वाल मोहम्मद अकरम फरीदी और मोहम्मद रूस्तम फरीदी ने एक से बढ़कर एक सूफ़ियाना और रूहानी कलाम पेश किए, जिससे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया।
कव्वाली के बाद खानक़ा परिसर स्थित सभी मज़ार शरीफ़ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज़-फातिहा किया गया। तत्पश्चात बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों के बीच शिरनी बांटी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जादानशीन हज़रत अली कौनेन खां फरीदी ने की, जबकि नायब सज्जादानशीन हज़रत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की नेतृत्व में कव्वाली कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर मौलाना अबूसालेह फरीदी, हाफिज शकील, कर्रार खां, रहबर खां, रहनुमा खां, हाफिज क़ारी तारिक अनबर, समाजसेवी इरफान आलम, ग़ुलाम पंजतन, ज़फ़र ख़ान, मेहरबान आलम, हस्सान खां, बुशमस आज़म, कमरूज़मा फरीदी, रोहमा खां समेत बड़ी संख्या में मुरीदीन और जायरीन उपस्थित थे।














