5
(1)

बिहपुर प्रखंड के झंडापुर शेख टोला के मदरसा में मोहर्रम पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 अखाड़े के खलीफा, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता बिहपुर खानका ए आलिया कादरिया फरीदीया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं संचालन जिला परिषद सदस्य मोईन राईन व वायसी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कि सभी ताजिया जुलूस निर्धारित समय शाम के 6 बजे 6 जुलाई को बिहपुर मंजिलगा मैदान पहुंचेंगे। उसके बाद पहलाम की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी ।

सभी खलीफाओं से कमेटी द्वारा गुजारिश की गई है ।कि आप निर्धारित समय पर पहुंचे और जो भी समस्या आपको हो रही है। उसकी सूचना पूर्व में ही लिखित तौर पर कमेटी को दे दें ताकि कमेटी प्रशासन के सहयोग से आपकी परेशानी को दूर कर सके। बैठक के मौके पर वायसी मोहर्रम कमेटी के सचिव मोहम्मद जहांगीर, मुखिया मोहम्मद सलाउद्दीन, पैक्स अध्यक्ष रबुल हसन ,बिहपुर मोहर्रम अंजुमन इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन उर्फ अफरोज, सचिव मोहम्मद इबरार आलम, उपाध्यक्ष जावेद खान,

शिक्षक शाहीन अख्तर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेख हस्बुल, अहमद हुसैन मतवाला, पंचायत समिति प्रतिनिधि गुफरान रजा, सरपंच रियाज अंसारी, पूर्व सरपंच मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मुस्तकीम,मोहम्मद इस्तखार, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहम्मद अदालत, मोहम्मद सरफराज उर्फ भूषण, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद जलाल राईन, मोहम्मद अफरोज, वह अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक के बाद सचिव मोहम्मद जहांगीर के नेतृत्व में सभी खलीफाओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: