



नवगछिया । नवगछिया के अंभो में सुलेखा देवी नृशंस हत्या कांड को लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खरीक प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। घटना को हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन अभी तक दोषियों को पकड़ने में विफल रहा है।
धरना स्थल पर हजारों लोगों ने पहुंचकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। जिला राजद की ओर से इस मामले को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ, खरीक के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव और अलख निरंजन पासवान ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और घटना का उद्भेदन नहीं हुआ, तो राष्ट्रीय जनता दल अनुमंडल कार्यालय, नवगछिया के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुलेखा मंडल को श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि वर्तमान सरकार में अतिपिछड़ा, दलित, शोषित और वंचित समाज पर दमन और शोषण बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बिहार एक बार फिर 90 के दशक की ओर लौटता दिख रहा है। सुलेखा देवी, धमदाहा की काजल मंडल, मुंगेर की स्नेहा मंडल और रंगरा की छात्रा सहित कई मामलों में सरकार सभी अपराधियों को पकड़ने में असफल रही है।

सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ने की तथा संचालन अंसार अंसारी ने किया।
सभा को जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, केदार शर्मा, मेही दास, छतीश यादव, मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी, मनोज यादव, विजय पंडित, राजेश पंडित, विजय मंडल, विनोद सिंह निषाद, प्रिंस कुमार मंडल, सुमित यादव, ई. चंदन कुमार यादव, लालू अभिषेक, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार, इंदू देवी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, पृथ्वी शर्मा, लक्ष्मण मंडल, अजय मंडल, महेन्द्र यादव, बीरेन्द्र चोपड़ा, महमूद गजनवी, नसीब रविदास, मणिलाल पासवान, छात्र नेता राजीव यादव, बीपीन मंडल, श्रवण हरिजन, गुलाब सिंह, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार, अर्जुन सिंह, अनिल शर्मा, नितेश कुमार यादव, कृष्णा कुमार, राजेश मल्लिक, योगेन्द्र राम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।













