5
(1)

भागलपुर। सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर में स्नातक कॉमर्स विभाग की अंतिम वर्ष की छात्राओं का फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत-संगीत और पुरानी यादों ने पूरे समारोह को भावुक और यादगार बना दिया।

कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित रहीं। छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के तीन वर्षों की यादें साझा कीं और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

शिक्षकों ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके आत्मविश्वास, लगन और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के अनुभव जीवन की पूंजी होते हैं और इन अनुभवों से छात्राएं आगे की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: