5
(1)

बांका के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1341 लीटर झारखंड निर्मित अंग्रेज़ी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह की गई। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक हाईवा गाड़ी को रोका गया। जांच के क्रम में उसके तहखाने से भारी मात्रा में शराब मिली।

मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गाड़ी के साथ मौजूद थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह शराब झारखंड से बिहार लाकर खपाने की योजना थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राज रतन ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। बरामदगी की मात्रा और तस्करी के तरीके को देखते हुए यह एक संगठित गिरोह की हरकत प्रतीत हो रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: