



भागलपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से अनुमंडल सदर भागलपुर के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण के समय वांछित सूचनाओं के संकलन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ से फीडबैक के रूप में जानकारी प्राप्त कर कार्य की समीक्षा की और सभी को आवश्यक ब्रीफिंग भी दी।














