5
(1)

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शनिवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, अंगवस्त्र और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया।

विधायक ने शाहकुंड प्रखंड स्थित अतिथि गृह के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की और श्रावणी मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण भी किया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अजगैबीनाथ धाम में मरीन ड्राइव की तर्ज पर छह लेन की भव्य सड़क बनाई जाएगी।

सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम किए जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि यह तो होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा की नगरी अजगैबीनाथ पर बाबा की कृपा बनी हुई है और सरकार का प्रयास है कि श्रावणी मेला श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुविधाजनक और अविस्मरणीय अनुभव बने।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: