5
(1)

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को गति देने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुल्तानगंज सह डीसीएलआर भागलपुर सदर अपेक्षा मोदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज, अंचल पदाधिकारी सुल्तानगंज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: