



कहलगांव प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मथुरापुर महाविद्यालय को शैक्षणिक रूप से और अधिक विकसित करने की दिशा में प्रयास करना था।
कार्यक्रम के दौरान पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और हर संभव सहयोग प्रदान करने को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर एक बैठक आयोजित कर महाविद्यालय की आधारभूत संरचना और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विचार किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामबिलास पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, जिला पार्षद जानार्दन आजाद, अशोक राम, रमेश प्रसाद रमन, संजय मंडल, अवधेश पोद्दार, गोपाल सिन्हा, पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज साह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निरंजन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष अमर कुमार, सचिव ई. ज्वाला प्रसाद सिन्हा, मुन्ना जैसवाल, उपेंद्र यादव, प्रो. पवन कुमार सिन्हा और ई. अमन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित अतिथियों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।













