5
(1)

भागलपुर : 24 जुलाई को पटना में शिक्षा विभाग की बैठक को लेकर रविवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शाखा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कुलपति ने 22 पॉइंट्स पर बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सोमवार शाम तक हर हाल में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें क्लेम शाखा का नाम बदलकर अब ‘वेतन शाखा’ कर दिया गया है। इसके तहत, वेतन शाखा अब कर्मचारियों के वेतन से संबंधित कार्यों का निष्पादन करेगी। साथ ही, पेंशन शाखा में अब सेवांत लाभ और अर्जित अवकाश मामलों का भी समाधान किया जाएगा, जिससे पेंशनरों की समस्याओं को सुगम और शीघ्र निपटाया जा सके।

वेतन शाखा में एफओ (फाइनेंस ऑफिसर) के अलावा एसओ सर्वानंद प्रसाद, नील माधव, उपानंद दास, अरविन्द कुमार और मो. फरीद को नियुक्त किया गया है। कुलपति ने कुलसचिव, एफओ और वेतन शाखा के कर्मचारियों को आदेश दिया है कि राज्य सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों के दो महीने के वेतन का जल्द भुगतान किया जाए।

साथ ही, शाखा ने प्राचार्यों से एनपीएस अंशदान, वेतन विपत्र और जुलाई 2024 से मई 2025 तक के लिए डीए की राशि का विपत्र 24 घंटे के भीतर प्राप्त करने को कहा है। जो प्राचार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर बिल और रिपोर्ट नहीं भेजेंगे, उनके वेतन को स्थगित कर दिया जाएगा।

बैठक में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, प्रॉक्टर डॉ. अर्चना कुमारी साह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. संजय कुमार झा, एफओ ब्रज किशोर प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. एएन सहाय, पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर, और डॉ. आनंद कुमार पाण्डेय समेत अन्य शाखा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: