



भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईदासपुर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की एक युवती के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, युवती सुबह फूल तोड़ने के लिए अपने घर के पास गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया।
युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार और नाथनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।













