5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद सुल्तानगंज की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों – 12, 13, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।.

बताया जा रहा है कि नाले और पीसीसी सड़कों का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण जल निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है, जिससे बारिश के पानी के साथ-साथ गंदा पानी भी सड़कों और घरों में भर गया है। हजारों घरों में पानी घुस चुका है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।

महागठबंधन नेता एवं राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम और वार्ड 13 के प्रतिनिधि शहनवाज काजमी ने जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थिति को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल बारिश की वजह से नहीं, बल्कि वर्षों से अधूरे नाला निर्माण और गलत तरीके से बनी सड़कों के कारण उत्पन्न हुई है।

श्रावणी मेला के दौरान जब लोग दुकान खोलकर अपने जीवन यापन की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में घरों में पानी भर जाने से मुस्लिम समुदाय समेत अन्य स्थानीय लोग आर्थिक रूप से भी प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी जल्द ध्यान दें, तो इस समस्या का समाधान संभव है।

मोहल्ला निवासी मोहम्मद तारीफ और उमा खातून ने बताया कि बारिश होते ही उनका घर तालाब में तब्दील हो जाता है। वहीं स्थानीय नेता आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रशासन को इस पर शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए, नहीं तो जनता आंदोलन को बाध्य होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: