5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में नगर परिषद के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, सभी वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद सुल्तानगंज के कर्मियों द्वारा बुके और अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने सभी वार्ड पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि यदि किसी वार्ड में कोई भी समस्या हो, तो वे उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें ताकि त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

मीडिया के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित तकनीकी टीम से रिपोर्ट लेकर समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई शुरू की जाएगी।

वहीं, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर परिषद इस दिशा में पहले से ही सक्रिय है और जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक संसाधनों और मशीनों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय चौधरी, विनोद रजक, विभूति कुमार विकल्प, राधा देवी, रीना देवी, रूबी देवी, मोहम्मद ईजराईल, बीबी गुलशन आरा सहित कई अन्य पार्षद एवं नगर परिषद सुल्तानगंज के कर्मी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: