5
(1)

भागलपुर। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-15 सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की 18 सदस्यीय टीम नालंदा रवाना हुई। टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फारूक आजम, फैसल खान, असर आलम अच्छू, खेल कार्यालय के लिपिक सतीश चंद्र, नसर आलम, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, इजान मजीद आदि उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 29 जुलाई को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्लिम इंटर हाई स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया था। इसी के आधार पर स्कूल की पूरी टीम को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।

टीम के खिलाड़ी हैं: दिवांशु कुमार, पंकज टुडू, सनी कुमार, संदीप कुमार, वरुण कुमार, इंद्रजीत कुमार, सौरभ कुमार (1), सौरभ कुमार (2), अमर कुमार, साजिद आलम, वाजिद आलम, पिंटू कुमार, बामिक खान, अभिजीत कुमार, गोविंद कुमार, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार और यजान इलाही। टीम प्रबंधक की भूमिका कृष्ण कुमार निभा रहे हैं।

खिलाड़ियों को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा जर्सी-पैंट, यात्रा व्यय, आवासन एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 64वीं राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसका आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा।

पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर में हुआ था, जिसमें भागलपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने विश्वास जताया कि इस बार भागलपुर की टीम आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: