5
(1)

भागलपुर : श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी 4 अगस्त है। हालांकि पिछले तीनों सोमवारी से इसमें कम भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। फिर भी ढाई लाख से अधिक भक्तों के जलार्पण की संभावना है। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां की गई है। एक दिन पहले ही डीसी-एसपी ने मेले में तैनात होने वाले दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ भी किया है।

अंतिम सोमवारी को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। उधर, सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए रविवार रात से ही कांवरियों कतारबद्ध होने लगे थे। कांवरिया पथ से लेकर देवघर और संपूर्ण मेला क्षेत्र बोलबम के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। 9 अगस्त को पूर्णिमा के साथ सावन का समापन हो जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: