5
(1)

भागलपुर, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के पास स्थित मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश कर लिया। प्रशासन द्वारा बीते कई दिनों से गेट में ताला लगाया गया था ताकि बाढ़ पीड़ित अंदर न जा सकें, लेकिन लगातार खराब होती हालात के बीच लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे दर्जनों ग्रामीण विश्वविद्यालय के उत्तरी गेट पर पहुंचे। वे अपने साथ घर का सामान, प्लास्टिक की चादरें और अन्य जरूरी सामान लेकर आए थे। गेट का ताला तोड़कर वे टिल्हा कोठी समेत परिसर के अन्य खुले स्थानों पर तंबू लगाकर ठहरने लगे।

उसी समय विश्वविद्यालय परिसर के निरीक्षण को पहुंचे सदर एसडीओ विकास कुमार और नाथनगर अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। प्रशासन के सामने ही लोगों ने ताला तोड़कर परिसर में डेरा डालना शुरू कर दिया।

बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वे मजबूरी में विश्वविद्यालय परिसर में शरण लेने को विवश हैं।

इधर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाई गई थी। इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: