5
(1)

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच कांवड़ियों के परिजनों को मंगलवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। यह चेक जिला प्रशासन की ओर से समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने स्वयं मृतक कांवड़ियों के परिजनों को यह सहायता राशि सौंपी। चेक वितरण के दौरान सभागार का माहौल बेहद भावुक हो गया। जब एक महिला चेक लेने मंच पर पहुंची, तो वह रोते-रोते बेहोश हो गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस भावुक क्षण में जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं महिला के चेहरे पर पानी के छींटे मारे और उसे होश में लाने का प्रयास किया।

यह दर्दनाक हादसा शाहकुंड थाना क्षेत्र के महंत बाबा स्थान के समीप उस समय हुआ था, जब कांवड़िए सुल्तानगंज से पवित्र जल लेकर जैठौरनाथ शिव मंदिर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से जा रही पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही पांच कांवड़ियों की मौत हो गई थी।

हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों की पहचान की और अब उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।

इस अवसर पर समीक्षा भवन में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में सुल्तानगंज के विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल भी उपस्थित रहे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: