5
(1)

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा उसरैहिया गंगा दियारा में शुक्रवार की दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्ध की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तीनटंगा दियारा कुतरु मंडल टोला निवासी जगदीश मंडल (पिता – स्व. सुंदर मंडल) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जगदीश मंडल शुक्रवार को अपने खेत बहियार गए हुए थे। खेत देखने के बाद दोपहर में वह घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जब वह उसरैहिया के समीप गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए।

स्थानीय किसानों ने उन्हें डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक जगदीश मंडल परिवार की आजीविका चलाने के लिए खेती-बाड़ी करते थे।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दियारा क्षेत्र में नदी पार करने के दौरान सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। वहीं, रंगरा थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दियारा क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: