0
(0)

नवगछिया । अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बिहार, पटना के निर्देशानुसार रविवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में गंभीर मामलों में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्र व मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तथा अपराध नियंत्रण के तहत समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान नवगछिया पुलिस जिले में कुल 29 लीटर देशी शराब, 375 एमएल विदेशी शराब, दो मोटरसाइकिल और शराब बनाने का उपकरण बरामद करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

परबत्ता थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान 25 लीटर देशी शराब बरामद की और एक मोटरसाइकिल जब्त की। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 132/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहपुर थाना टीम ने छापेमारी कर 4 लीटर देशी शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया तथा मिल्की, बिहपुर निवासी दिनेश चौधरी उर्फ गणेश चौधरी उर्फ गोकु चौधरी को गिरफ्तार किया। इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 194/25, धारा 30(ए)(डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 375 एमएल विदेशी शराब के साथ कटिहार जिले के फलका बरैटा निवासी सोनु कुमार और ढोलबज्जा निवासी हरिनंदन कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 247/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसके अलावा, बिहपुर थाना कांड संख्या 195/25, धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिक अभियुक्त मिल्की निवासी मो. सिराज उर्फ भोजल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं खरीक थाना कांड संख्या 246/25, विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिक अभियुक्त नवादा, खरीक निवासी विनोद मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

न्यायालय निलाम पत्र पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा बैंक बाद संख्या 09/24-25 के एनबीडब्ल्यू वारंटी, जोनियां टोला नगरह निवासी पवन कुमार मंडल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: