0
(0)

नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नवगछिया आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपने संबोधन में गोपालपुर विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज गोपालपुर “हास्य का विधानसभा” बनकर रह गया है। जहां भी इसका नाम लिया जाता है, लोग हंसने लगते हैं, जबकि यह हंसी की बात नहीं बल्कि चिंता का विषय है।

डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता की बात सुने, उनके साथ उठ-बैठ सके और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस समय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत लोग बाढ़ की त्रासदी से घिरे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन पर नहीं है। “वे सिर्फ चुनाव के वक्त वोट मांगने आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और फिर गायब हो जाते हैं,” ।

महागठबंधन से अपील करते हुए डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जाए, जो हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ा हो और उनके दुख-दर्द में सहभागी बने।

मल्लाह समुदाय की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मल्लाह समाज को सभी सरकारी सुविधाएं समय पर और सही तरीके से नहीं मिलतीं। योजनाएं कागज रहती थी लेकिन उनका लाभ धरातल तक नहीं पहुंचता था । उन्होंने कहा कि ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से विख्यात मुकेश सहनी के नेतृत्व में मल्लाह समाज को अधिकार और आत्मविश्वास मिला है, लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी हैं, जिन पर निरंतर प्रयास जरूरी है।

इस कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें नरेश सिंह (नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष), प्रमोद सिंह (रंगरा प्रखंड अध्यक्ष), युवराज सिंह (जिला युवा अध्यक्ष), भोला मंडल (खरीक प्रखंड), त्रिवेणी सिंह (इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष), पिंकी (खरीक प्रखंड महिला अध्यक्ष), अमरेंद्र सिंह (प्रभारी चुनाव, नवगछिया), विकास भारती (जिला प्रभारी), महंथ जी, विजय कुमार सिंह और राष्ट्रीय सचिव अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: