5
(4)

नवगछिया : देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम प्रभारी सुमित सौरभ, अनिमेष झा और रणवीर के मार्गदर्शन में छात्रों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ, “ऑपरेशन सिंदूर” और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिसमें भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी बाई जोशी के जीवन और संघर्ष को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश सेवा, अनुशासन और एकता की प्रेरणा दी। उन्होंने कार्यक्रम प्रभारी और सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से यह आयोजन अत्यंत सफल हो सका।

कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में तिरंगे के रंग और देशभक्ति के गीतों की गूंज ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

ध्वजारोहण और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ज्ञान वाटिका विद्यालय

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: