



नवगछिया । रंगरा थाना को गुप्त सुचना मिली कि ग्राम मसुदनपुर बैसी स्थित श्रीदेव मंडल के बासा से मोटर चोरी कर चोर को भागते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर रंगरा थाना टीम द्वारा त्वरीत कारवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से चोरी गई मोटर के साथ रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी पांडव यादव पिता सुधीर यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 193/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
















