5
(1)

नवगछिया : सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया। इस दौरान सदस्यों ने वीडियो गोपालकृष्णन को आवेदन देकर और अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, सात पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को एक पत्र सौंपा, जिसमें उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई है।

पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि उप प्रमुख गौतम कुमार ने किसी भी पंचायत समिति सदस्य के साथ उचित व्यवहार नहीं किया और हमेशा अड़ियल रवैया अपनाया। इसके अलावा, उन्होंने किसी समिति को कार्य में सहयोग नहीं किया और प्रखंड कार्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहे। सदस्यों का कहना है कि वे बेवजह प्रखंड में आकर विकास कार्यों में रुकावट डालते रहे हैं।

सभी पंचायत समिति सदस्य बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अध्याय 4 की धारा 44 उपधारा 3 के तहत पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका विश्वास उप प्रमुख गौतम कुमार के प्रति नहीं रहा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्ण ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र दिया गया है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। तिथि निर्धारित कर बैठक बुलाई जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: