5
(1)

विधायक, एसपी एवं एसडीपीओ ने सभास्थल व हैलीपेड का किया मुआयना

सुरक्षा को लेकर अधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

नवगछिया । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शनिवार को बिहपुर आ रहे हैं। जिसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण करने बिहपुर विस विधायक इ. शैलेंद्र, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी त्रृतुराज प्रताप सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने सभास्थल एवं हैलीपैड स्थल का मुआयना किया।

इस दौरान सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। मालूम हो कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हेलीकाप्टर के लिए हैलीपैड बिहपुर प्रखंड मैदान में बनाया गया है। यहां से सुबह 10 बजे डिप्टी सीएम बिहपुर विस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने बिहपुर सर्वाेदय प्लस् टू स्कूल के मैदान पहुंचेगें।इस मौके पर सीओ लवकुश कुमार, अभय कुमार राय, सत्यप्रकाश सिंह, कुमार गौरव, सोनू मिश्रा आदि समेत कई अन्य उपस्थित थे। विधायक श्री शैलेंद्र ने बताया कि डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर बिहपुर विस के एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: