




भागलपुर । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह के साथ भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय अगरपुर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने क्लासरूम देखा, लाइब्रेरी देखी। आंगनबाड़ी केंद्र एवं रसोई घर का भी मुआयना किया। क्लास रूम में जिलाधिकारी ने कई बच्चों से कई सवाल किये। जब उन्होंने पूछा बड़े होकर क्या बनना चाहते हो? तो कई बच्चों ने बताया कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है। कई बच्चों ने वरीय पुलिस अधीक्षक को देखकर कहा कि वे भी बड़े होकर पुलिस पदाधिकारी बनाना चाहते हैं। विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने भी बच्चों से कई सवाल किये।














