5
(1)

नवगछिया : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवगछिया स्थित एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद सुमित कुमार साहू और अजीत कुमार राय उपस्थित थे। साथ ही जिला ताइक्वांडो संयुक्त सचिव जेम्स फाइटर ने स्टेट मेडल विजेता खिलाड़ियों शिवम कुमार, आनन्या वात्सल्य और मीनाक्षी कुमारी को अंगवस्त्र और पेन भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सविता कुंडल द्वारा खिलाड़ियों को मिठाई भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद सुमित कुमार साहू और जेम्स फाइटर ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक हॉकी प्रतियोगिता में भारत को लगातार तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया, उसी जोश और जुनून से खिलाड़ियों को भी अपने खेल में समर्पण दिखाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।

इस अवसर पर ताइक्वांडो खिलाड़ी हरिओम कुमार, प्रिया कुमारी, जानवीर कुमार, ललित कुमार, सुमित कुमार, अमन कुमार, अभय कुमार, सनी कुमार, संजीव कुमार और हर्षित कुमार सहित कई अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता और प्रेरणा जगाना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: