0
(0)

नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया कि बीते मंगलवार को उनकी नाबालिग पुत्री, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी बादल कुमार, पिता अरुण मंडल ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस गंभीर मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 276/25, धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।

गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सूचना के महज पांच घंटे के भीतर कांड में संलिप्त आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और धारा 183 बीएनएसएस के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: