3
(2)

नवगछिया। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में भूतपूर्व प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में विद्यालय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, सदस्य नरेश केडिया, पारस खेमका, ओमप्रकाश, विनोद चिरानिया और पंकज टिंबरेवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

सचिव अभय प्रकाश मुनका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वे होते हैं जो हमें ईश्वर तक का ज्ञान कराते हैं। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, नरेश केडिया ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने शिक्षक की तुलना ब्रह्मा, विष्णु और महेश से करते हुए बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समारोह का समापन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को वस्त्र और कलम भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: