



नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वादी कुमार गौरव के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि रंगरा थानांतर्गत खुशी जिम सेंटर के बाहर से इनकी पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर- 10 एस 2476 को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 221/25, धारा- 303(2) बीएनएस दर्ज त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर महज 04 घटे के अंदर कांड में चोरी गई पैशन प्रो बाइक के साथ अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी गौरव कुमार पिता विलाश सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














