5
(1)

नावगछिया : भारत की सांस्कृतिक धरोहर, न्याय और नारीशक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की गोपालपुर इकाई द्वारा “राजमाता अहिल्याबाई होलकर सामान्य समारोह” का आयोजन गजाधर भगत महाविद्यालय परिसर में किया गया।

समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद, प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे, जिला संयोजक गौतम साहू और नगर सह मंत्री मीनाक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय जनसेवा, न्यायप्रियता और नारीशक्ति की जीवंत प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने और युवाओं में प्रेरणा जगाने के उद्देश्य से अभाविप ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद ने कहा कि अभाविप छात्रों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और प्रेरणा मिलती है।

जिला संयोजक गौतम साहू ने बताया कि समारोह में विभिन्न संकायों के 378 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रधानाचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जीवनी हमें सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का संदेश देती है। उनका जीवन समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा है, जिससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए।

नगर सह मंत्री मीनाक्षी सिंह ने कहा कि अभाविप ने छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि गोपालपुर इकाई ऐसे आयोजनों को निरंतर करती रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संयोजक अनुज चौरसिया, नगर अध्यक्ष काजू कौशिक, कुसुम, आशीष, अंश राज, सौरभ, शशि, अमर, हरिनंदन, नवनीत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को सम्मानित किया, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और नारीशक्ति के प्रति सम्मान को भी मजबूती प्रदान की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: