5
(2)

भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास बुधवार को दो दुकानों के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्ष सड़क पर ही आमने-सामने भिड़ गए और लात-घूंसे तथा थप्पड़ों की बरसात होने लगी।

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह कूड़ा फेंकना था। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े में एक दुकान का स्टाफ लहूलुहान हो गया। हालांकि घायल का इलाज कराया जा रहा है या नहीं, इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस घटना की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: