



भागलपुर : राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कहलगांव के काग़ज़ी टोला स्थित सामुदायिक भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नमामी गंगे प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट एसोसिएट द्वितीय राज शेखर ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अमृता देवी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके उपरांत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ का नारा लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अंत में गंगा नदी की सफाई अभियान चलाकर लोगों ने जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम न केवल शहीदों की स्मृति को समर्पित रहा बल्कि समाज में हरियाली और स्वच्छता की अहमियत को भी रेखांकित करता है।














