



नवगछिया: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ के निधन पर स्थानीय समाज में गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित प्रांगण में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी के वरीय उपाध्यक्ष अशोक भिवानीवाला (भागलपुर), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल, क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश, भागलपुर से अभिषेक जैन और पद्म जैन, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया तथा खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा ने किया।

नवगछिया शाखा के मंत्री विनोद केजरीवाल ने कहा कि दिनेश सर्राफ का स्नेह, मार्गदर्शन और नि:स्वार्थ योगदान समाज के लिए अमूल्य रहा है। वे हमारे बीच भले ही नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति और प्रेरणा हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने बताया कि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें ‘समाज रत्न’ की उपाधि से सम्मानित भी किया गया था।


सभा में बाल भारती विद्यालय, श्री श्याम भक्त मंडल, लायन्स क्लब, मारवाड़ी विवाह भवन, मारवाड़ी युवा मंच, वाणिज्य परिषद, श्री गोपाल गौशाला, केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन, रेडीमेड वस्त्र एसोसिएशन सहित कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे।
मुख्य वक्ताओं में शंभू रूंगटा, डी.पी. सिंह, अभय मुनका, प्रवीण केजरीवाल, अशोक भिवानीवाला, कमलेश अग्रवाल, राम प्रकाश रूंगटा, चेतन मूनका, नागेश्वर भगत, नरसिंह चिरानिया और विनय प्रकाश शामिल थे। सभी ने दिनेश सर्राफ के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।












