



नवगछिया: जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव नवगछिया वासियों के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 15 सितंबर को शाम 5 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय कुमार मंडल स्वयं उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए गठबंधन के सभी सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

जदयू जिलाध्यक्ष नवगछिया, बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सभी से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुँचकर इस गौरवमयी पल के साक्षी बनें और कार्यक्रम को भव्य बनाएं।













