



नवगछिया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया और कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन का शिलान्यास होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से बिहार का सीधा संपर्क झारखंड और बंगाल से स्थापित हो जाएगा, जिससे नवगछिया एक बार फिर बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से दियारा क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। नवगछिया और कटरिया दोनों तरफ वाई आकार की रेल लाइन बनने से लोगों की आवाजाही और माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, नवगछिया के किसानों को भी इसका सीधा लाभ होगा, क्योंकि उनके उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक पहुंच पाएंगे।













