5
(1)

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा गांव में वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव की जमीन के सामने पवन यादव ने अपना टेंपो खड़ा कर दिया था। इसका विरोध करते हुए रंजीत यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पवन यादव ने इसका प्रतिवाद किया तो रंजीत यादव अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इस दौरान पवन यादव को सिर में गंभीर चोट आई, हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी।

मारपीट का आरोप नरसिंह यादव के पुत्र सुजीत यादव, अजीत यादव और देव कुमार यादव पर लगाया गया है। इधर, पवन यादव की पत्नी लूसी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सुजीत कुमार, रंजीत कुमार और देव कुमार यादव ने मिलकर उनके पति पर हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपी हथियार लेकर दबंगई करते हैं।

लूसी देवी ने कहा कि रोज की तरह उनके पति पवन यादव टेंपो पार्क कर घर जा रहे थे, तभी आरोपी तीनों भाई पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल पवन यादव ने भी बताया कि वह रोजाना की तरह टेंपो पार्क कर घर जा रहे थे, तभी रंजीत यादव वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।

उधर, मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: