


नवगछिया। मुख्यालय से आई अधीक्षण अभियंता ई. मुकेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अभियंता टीम ने इस्माईलपुर से बिंद टोली के बीच कराए गए फ्लड फायटिंग कार्य का निरीक्षण किया। टीम में उड़नदस्ता के कार्यपालक अभियंता ई. राजेश कुमार और सहायक अभियंता ई. मुकेश कुमार भी शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने किए गए कार्य की बारीकी से जांच की। टीम ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी।













