



नवगछिया : 20 सितंबर 2025 को गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंट भट्टा के पास तीन लकड़ी व्यवसायियों को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई।उक्त गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों व्यवसायियों को बंधक से मुक्त कराते हुए घटना में संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वादी शैलेश कुमार के .

लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना कांड संख्या- 288/25, धारा- 115(2)/127(2)/308(4)/308 (5)/3 (5) बीएनएस दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले की प्रारंभिक जाँच से यह प्रकाश में आयी है कि लकड़ी व्यवसाय शैलेश कुमार जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) के द्वारा विकास कुमार (मुजफ्फरपुर) से लकड़ी देने के एवज में 01 लाख रूपया लिया गया था परंतु लकड़ी नहीं दिया गया। जिसके पश्चात् विकास कुमार एवं राणा कुमार के द्वारा प्लानिंग के तहत लकड़ी खरीदवाने की बात कहकर उक्त व्यवसायी को नवगछिया बुलाया गया तथा बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट एवं बकाया रूपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियूक्त: नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा निवासी रमन कुमार उर्फ राणा पिता सदानंद यादव, मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर निवासी दिलीप कुमार मिश्रा पिता उमेश चंद्र मिश्रा, मजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के नंदपुरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार पिता कुशेश्वर सिंह, मजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी पप्पू कुमार पिता स्व फकीरा प्रसाद, मुझफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मुझफ्फरपुर निवासी रामप्रवेश झा पिता चंद्रपाल झा, मुझफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बजरा रतनपुरा निवासी राहुल कुमार पिता हरिशंकर राय, मुझफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के छोटी सेंदुआरी निवासी विकास कुमार झा पिता स्व गोविंद झा शामिल है।














