5
(1)

भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस वारदात में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में इलाज जारी है।

घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मजहर ने पहले पत्नी के पेट में गोली मारी। गोली आर-पार होकर पास में सो रही बेटी शकीला के सीने में जा फंसी। पत्नी अफरोज को गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि शकीला का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती शकीला ने पुलिस को बताया कि वह सो रही थी तभी अचानक उसके पिता ने गोली चला दी। वहीं आरोपी मजहर ने पुलिस को कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर गोली चलाई। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास पहले से बंदूक और गोली मौजूद थी। घटना के बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस कस्टडी में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: