


नवगछिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
2 अक्टूबर 2025 को नवगछिया थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान रेलवे ओवरब्रिज रोड (एनएच-58) पर एक मोटरसाइकिल सवार विधि-विरुद्ध बालक को एक किलोग्राम गांजा और 41 पीस चिलम के साथ निरुद्ध किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (रजि. सं. BR10AU-3312) भी जब्त की गई।
इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या-322/25 दिनांक 02.10.25 दर्ज किया गया है। आरोपित पर धारा 8/20 (b)(ii)(A)/25/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी की सूची:
- गांजा – 01 किलोग्राम
- मोटरसाइकिल – रजि. नं. BR10AU-3312
- मोबाइल – 01
- चिलम – 41 पीस
पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।















