



नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी निवासी रामावतार, जो एलआईसी खगड़िया डिवीजन में पूर्व विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, का सोमवार की देर रात निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय रामावतार न केवल एक कुशल और समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे, बल्कि वे एक सरल, विनम्र और स्नेहपूर्ण स्वभाव के व्यक्ति भी थे। वे हमेशा लोगों से अपनापन और प्रेमपूर्वक मिलते थे। उनकी सादगी, मधुर मुस्कान और दूसरों की मदद करने की भावना उन्हें सबके बीच प्रिय बनाती थी।

सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे समाज के प्रति सदैव समर्पित रहते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे बढ़कर काम करते थे।

उनके परिवार में पत्नी आशा कुमारी, तीन बेटियां और चार बेटे हैं। मंगलवार को उनके आवास पर लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजसेवी अजय कुमार रुंगटा, पवन सराफ, विजय गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, समाजसेवी गौतम यादव, चंदन यादव, रामदेव प्रसाद यादव सहित कई उपस्थित थे।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।















