



नवगछिया । कदवा थाना टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को 15 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या- 103/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी अभिषेक कुमार पिता विनोद चौधरी एवं निरूद्ध विधि विरूद्ध बालक के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















