


भागलपुर के सदर अस्पताल परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपने जीवन में सच्चाई, न्याय और समाज सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमें लोकनायक के मार्गदर्शन का अनुसरण करना होगा।
इस अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान, भागलपुर के अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश नारायण न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाज में समानता और नैतिकता के प्रतीक भी थे। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।















