5
(1)

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत स्थित मां वाम काली की पूजा और मेले की तैयारियों में पूजा महासमिति पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। कालीपूजा, लक्ष्मीपूजा और दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस क्रम में शुक्रवार की शाम मंदिर परिसर में महासमिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासमिति के प्रधानमंत्री गौरव कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में पूजा, बलि, रोशनी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के कार्यों का बंटवारा किया गया। मंदिर के महंत नवलकिशोर दास ने बताया कि 12 अक्टूबर को महासमिति द्वारा विसर्जन मार्ग और घाट का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं मंदिर के प्रधान पुजारी जयंत कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि 20 अक्टूबर को अपराह्न चार बजे मां वाम काली महारानी की प्रतिमा को पिंडी पर लाया जाएगा, जबकि महाआरती सवा पांच बजे होगी। पूजा का आरंभ रात दस बजे से होगा। प्रतिमा का विसर्जन 21 अक्टूबर को दिन एक बजे स्थानीय थानाघाट में परंपरागत रूप से किया जाएगा।

बैठक में सरपंच अशोक गोस्वामी, पूर्व मुखिया फूलेश्वर मंडल, धीरेंद्र चटर्जी, सोमनाथ झा, अब्जेंदु वर्मा, नारायणगोपाल शर्मा, पूर्णेंदू वर्मा, शंकर रजक, नंदलाल मंडल, रामदेव मंडल, किशोर मेहता, प्रदीप सिंह, घनश्याम झा, देवाशीष शर्मा, संजय गुप्ता और संजीव मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: