



भागलपुर ।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागलपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है।
विधानसभा क्षेत्र संख्या 152- बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154- पीरपैंती (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित), 156- भागलपुर एवं 158- नाथनगर के लिए अजय डोके, आईआरएस (आईटी) को व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनसे संबंधित किसी भी प्रकार के व्यय से जुड़े मामलों में संपर्क हेतु उनका बेसिक दूरभाष संख्या 0641-2422088 तथा मोबाइल नंबर 8986497144 उपलब्ध है।

वहीं, विधानसभा क्षेत्र संख्या 155- कहलगांव तथा 157- सुल्तानगंज के लिए अभिनव डूडी, आईडीएएस को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनसे संपर्क हेतु दूरभाष संख्या 0641-2422089 तथा मोबाइल नंबर 8986550743 निर्धारित किया गया है।

दोनों व्यय प्रेक्षकों से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। इनका साझा ईमेल आईडी है: observercellbgp@gmail.com।
निर्वाचन व्यय से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत अथवा सुझाव हेतु आम नागरिक एवं अभ्यर्थी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:00 बजे तक इन व्यय प्रेक्षकों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
















