5
(1)

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहर निवासी सुभाष सिंह के घर से बकरी चोरी की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बकरी के साथ दो अभियुक्तों को गणेशपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में वादी सुभाष सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 308/25, दिनांक 15.10.25, धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद इरसाद पिता जमाल नदाफ एवं सन्नी कुमार पिता बब्लू सिंह, दोनों निवासी चोरहर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक बकरी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: