5
(1)

भागलपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन किया और उन्हें शोक सलामी अर्पित की।

इस अवसर पर “कर्तव्य पथ” पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (प्रथम एवं द्वितीय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उनकी स्मृति हमें सदैव कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और देश की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया और समाज की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को याद किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: