



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में बुधवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाचन प्रेक्षक की उपस्थिति में विधानसभा वार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी का गठन किया गया। इस दौरान 10 प्रतिशत रिजर्व कर्मियों को भी शामिल किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बाद सभी मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी बनाकर उन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आवंटित कर दिया गया है। आगामी तृतीय रेंडमाइजेशन में मतदान केंद्रों का अंतिम आवंटन किया जाएगा।

पोलिंग पार्टी की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई है —
152 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 350 पोलिंग पार्टी
153 गोपालपुर में 351 पोलिंग पार्टी

154 पीरपैंती (अज) में 484 पोलिंग पार्टी
155 कहलगांव में 468 पोलिंग पार्टी
156 भागलपुर में 415 पोलिंग पार्टी
157 सुल्तानगंज में 442 पोलिंग पार्टी
158 नाथनगर में 463 पोलिंग पार्टी
इस प्रकार कुल 2973 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी चरणों में सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।














